हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 फरवरी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने अवगत कराया है कि दिनांक 27 फरवरी 2024 को विकासखंड-मथुरा के अंतर्गत हैजा अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद की किशोरियों को एनीमिया मुक्त सशक्त बनाने एवं मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी हेतु एक नई पहल के तहत मिशन सखी के नाम से एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन सखी अभियान दिनांक 27 फरवरी, 2024 से लेकर 10 मार्च 2024 तक पूरे जनपद में संचालित होगा। इस अभियान का शुभारंभ 27 फरवरी 2024 को विकासखंड मथुरा के हैजा अस्पताल में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 11 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक की किशोरियों की एनीमिया की जाच की जाएगी तथा उन्हें आयरन फोलिक एसिड की दवाएं वितरित की जाएगी तथा एक माह पश्चात इसका फॉलो अप भी किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, परिवार नियोजन तथा गुड टच बेड टच की जानकारी भी दी जाएगी। जनपद के सभी विकास खण्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा निर्धारित तिथियों पर न्याय पंचायत में जाकर बालिकाओं का एनीमिया टेस्ट किया जाएगा।
7455095736
