मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजर रही मालगाड़ी संख्या 43492 का सोमवार देर रात पेंटो टूट गया और इससे ओएचई लाइन भी टूट गई। इस वजह से अप लाइन पर करीब 1 घंटे तक और डाउन लाइन पर करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गुड्स ट्रेन तीसरी लाइन से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन का पेंटो टूट गया। इससे ओएचई लाइन भी टूट गई। इसके बाद अप और डाउन लाइन ब्लॉक हो गई। अप और डाउन लाइन पर आ रही ट्रेनों को रास्ते में ही खड़ा करवाया गया। अप साइड की लाइन को रात 12 बजकर 5 मिनट पर सही कर दिया। इसके बाद अप लाइन पर पहली ट्रेन 12920 को 12 बजकर 8 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया। डाउन मेन लाइन को मंगलवार तड़के 4 बजकर 5 मिनट पर सही किया गया। डाउन लाइन पर पहली ट्रेन 14623 को रवाना किया गया। ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रैक बाधित होने की वजह से अप और डाउन लाइन की करीब 29 ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
