• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन में नई दरें लागू नहीं और घंटों के हिसाब से ले रहे पार्किंग शुल्क

ByVijay Singhal

Feb 28, 2024
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव अभी लागू नहीं हुआ। इसके बाद भी पार्किंग संचालक नई दर से व घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क ले रहे हैं। ताज्जुब है कि नगर निगम के अधिकारी जानकर भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। नगर निगम की विगत दिनों आयोजित बोर्ड बैठक में पार्किंग दरों को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें नई दरें निर्धारित की गई। ट्रक, बस, मिनी बस के लिए अभी 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पार्किंग शुल्क देय है और नई दरों में इन्हीं वाहनों को एक घंटे के लिए 100, चार घंटे के लिए 200 और उससे अधिक समय के लिए प्रति दो घंटे के हिसाब से 40 रुपये देने होंगे। अभी चार पहिया वाहनों को 50 रुपये देने होते हैं। नई दरों में इन्हीं वाहनों को एक घंटे के लिए 30, चार घंटे के लिए 100 और उससे अधिक समय के लिए प्रति दो घंटे के हिसाब से 20 रुपये देने होंगे। तिपहिया वाहनों को वर्तमान में 30 रुपये प्रतिदिन देना होता है। नई पार्किंग शुल्क व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होनी प्रस्तावित है। इसके बाद भी वर्तमान में घंटों के हिसाब से श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है। दिल्ली के लाजपत नगर निवासी श्रीनिवास ने बताया कि वृंदावन में दो घंटे के सौ रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जबकि इतनी महंगी पार्किंग राजधानी दिल्ली में भी नहीं है। घंटों के अनुसार ही पार्किग शुल्क की वसूली की जा रही है। दिल्ली के पालम निवासी श्योराज सिंह ने बताया कि यहां घंटे के अनुसार पार्किग शुल्क लिया जा रहा है। सौ रुपये दो घंटे के लिए लिए जा रहे हैं, जबकि पार्किंग में किसी तरह की सुविधा नहीं है। नगर निगम के सीटीओ शिव कुमार गौतम ने बताया कि पार्किंग संचालकों के लिए नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। कोई पार्किंग संचालक घंटोें के अनुसार पार्किंग शुल्क वसूल करता है तो उसके विरुद्ध निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.