मथुरा। दो महीने से कृष्ण जन्म स्थान का मुख्य मार्ग बंद है। इससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश है। उन्होंने मार्ग पर दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति देने की मांग की है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। मार्ग बंद होने से आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी है। वरिष्ठ मंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि दोपहिया वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने से व्यापारी एवं स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। यह मार्ग नगर की पांच दर्जन कॉलोनियों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो कृष्ण जन्म स्थान के समस्त व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर मंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी, संगठन मंत्री हेमेंद्र गर्ग, युवा नगर मंत्री योगेश अग्रवाल, कृष्ण जन्म स्थान व्यवसाई समिति के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
