मथुरा। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 1 मार्च से शुरू होगी। गत वर्ष की तुलना में इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 150 रुपये बढ़ाकर 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। गेहूं खरीद के लिए 89 केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। विपणन शाखा के 10, प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन के 11, पीसीएफ के 61, एफसीआई के 5 और मंडी समिति में 2 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। गेहूं बेचने से पहले किसानों को विभागीय वेबसाइट fcs.up.govt.in पर पंजीकरण कराना होगा। पहले पंजीकरण कराने वाले किसान के गेहूं की खरीद पहले की जाएगी। किसान ब्लॉक कार्यालय पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। संतोष यादव (डिप्टी आरएमओ, खाद्य एवं विपणन) ने बताया 1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 89 केंद्र निर्धारित किए हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
