• Wed. Feb 18th, 2026

बरात में नाच रहे बरातीयो ने कार को रोकने से हुआ झगड़ा, चले लाठी डंडे

ByVijay Singhal

Feb 28, 2024
Spread the love
मथुरा के सौंख में दूल्हा की चढ़ रही बरात में पीछे से आए कार सवार शराबियों ने हॉर्न बजाया तो इससे बरात में नाच रहे बराती उग्र हो गए और कार को रोकने लगे। इस दौरान बराती और कार सवारों में आपस मे कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बरात  में लात घूंसे सहित लाठी डंडे खूब चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार शराबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित एक मरीज होम में करीब देर रात करीब 10 बजे सहजुआ थोक निवासी विक्रम सिंह की पुत्र मनीषा की शादी थी। शाम को  शादी समारोह चल रहा था। दूसरी तरफ दूल्हा की बरात  चढ़ रही थी। बराती बैंड की धुन पर नाच रहे थे। बरात  मेरिजहोम के मुख्य गेट पर पहुंची  तभी पीछे कार सवार शराबियों ने नाच रहे बरातियों की भीड़ को हटाने के लिए कार का हॉर्न बजाया। बरातियों ने कार को रोक दिया। इस दौरान कार सवारों और बरातियों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बरात  में लात घूंसों के साथ डंडे चले और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार शराबियों ने मारपीट के दौरान दूल्हे पर भी हमला बोल दिया। दूल्हे ने जो सोने की चैन पहन रखी थी उसे भी तोड़ने का प्रयास किया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीन शराबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार सवारों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि बरात  चढ़ने के दौरान बरात ियों और कार सवारों में झगड़ा हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.