• Sun. Nov 29th, 2026

कासगंज के ट्रांसपोर्टर को मथुरा में मुकदमें में समझौते के बहाने बुलाकर कार में जलाया था जिंदा

Byvijay.singhal1233

Feb 28, 2024
Spread the love
मथुरा। सोमवार को फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान गांव में कासगंज के एक ट्रांसपोर्टर को स्विफ्ट कार समेत जिंदा जलाने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा फरह थाने में दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि कार में जली परिस्थितियों में मिले कासगंज के ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव के सिकंदरा थाने के हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्रेम संबंध थे। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देकर दो को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी प्रेमिका को 13 सितंबर 2023 को फुसलाकर ले गया था। किसी हिल स्टेशन पर उसे होटल में रखा था। प्रेमिका ने वापस आकर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने लिखाया था कि पुष्पेंद्र उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके ले गया था। होटल में ले जाकर उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह 22 सितंबर उसे अलीगढ़ में छोड़कर चला गया। वहां से वह बुआ के घर चली गई और लौटकर मुकदमा लिखाया।
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने आरोपी के पक्ष में बयान दिए इसलिए चार्जशीट नहीं लग सकी थी। आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले लिया था। युवती का पिता सिकंदरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पेरौल पर जेल से छूटकर बाहर आया है। युवती और उसके पिता के बारे में जानकारी की जा रही है। मृतक के भाई देवेन्द्र कुमार ने बताया कि भाई पुष्पेन्द्र कुबेर मंडी में चंबल (रेत) का व्यापार करता था । उन्होने भाई के हत्या आरोप आगरा निवासी अवधेश, डौली, राजेश, भूरी देवी पर लगाया है। मुकदमें में समझौते के बहाने बुलाकर कार में ही जिंदा जला कर हत्या की है। पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। सूत्रों के अनुसार देर रात फरह पुलिस ने भूरी देवी, डौली को हिरासत में ले लिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.