• Tue. Feb 17th, 2026

पुलिस-प्रशासन की सख्ती से दिल्ली नहीं जा पाए किसान नेता

ByVijay Singhal

Feb 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव एवं नौहझील व राधाकुंड के संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों के काफिले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दिल्ली के लिए निकले, लेकिन कहीं पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया तो कहीं समझा-बुझाकर लौटा दिया। किसान नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे और नारेबाजी कर विरोध जताया।
बलदेव में सोमवार को किसान दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टरों के साथ सराय सालवाहन पर एकत्रित हुए। किसान आगरा उत्तरी बाईपास पर आगे बढ़े तो बड़ी संख्या में मौजूद बलदेव व महावन थाने की पुलिस ने उन्हें रोक लिया। एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी, नायब तहसीलदार सविता शर्मा के समझाने पर किसान शांत हुए। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा ने कहा बलदेव-कैलाश संपर्क मार्ग जर्जर पड़ा है। सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। गिर्राज परिहार, गणेश तोमर, नीरेश कोयड़, जगदीश परिहार, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे। नौहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर भाकियू के आह्वान पर मात्र 6 किसान ट्रैक्टर के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे ट्रैक्टर के साथ राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विजयपाल चौधरी, संतोष चौधरी, प्रेमचंद चौधरी व देवपाल सिंह बाजना कट से चढ़कर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। ट्रैक्टर को दिल्ली की ओर मुंह करके खड़ा किया और सड़क पर बैठ गए। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया तो वे वापस चले गए। राधाकुंड में किसान श्रीराधा सुरभि गोशाला पर एकत्रित होकर दिल्ली जाने के लिए निकले। तहसील अध्यक्ष राजकुमार ने बताया हम नेताओं के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष दयाराम फौजदार के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को किसानों ने बताया वह सड़क जाम नहीं करेंगे। जवाहर सिंह, विजय सिंह कुंतल, रामनारायण कुंतल, रविंद्र मलिक, महावीर रावत आदि मौजूद रहे। सौंख। मगोर्रा क्षेत्र में किसान सोमवार को ट्रैक्टर रैली की तैयारियों में जुटे थे। सूचना पर पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस को सूचना मिली कि गोवर्धन ब्लॉक के किसान मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित जाजनपट्टी के पास नगला कटेलिया से ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। पुलिस-प्रशासन ने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष घूरेलाल शास्त्री सहित आधा दर्जन पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी। घूरेलाल शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर रैली नहीं निकलने दी। नजरबंद करने वाले नेताओं में निहाल सिंह, डॉ. नेपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिओम, ब्रह्मानंद, वीरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, भानु प्रकाश आदि शामिल रहे। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया किसान नेताओं को नजरबंद कर गतिविधियों पर नजर रखी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.