हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में खाद्य विभाग ने पुलिस के सहयोग से एक ट्रक पकड़ा है। इसमें 205 क्विंटल चावल लदा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह राशन का चावल है। इसे ट्रक में पशु आहार के बिल पर मध्य प्रदेश के श्योपुर से पंजाब के भटिंडा ले जाया जा रहा था। मामले में ट्रक मालिक समेत तीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।
पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रविवार देर शाम को एक ट्रक में मध्य प्रदेश के श्योपुर से राशन के कालाबजारी कर राशन के चावल को दिल्ली सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह के सहयोग से ट्रक को पकड़ लिया। मंडी सचिव उमेश चौधरी भी वहां पहुंच गए। ट्रक में राशन के चावल के बोरे लदे थे। चालक से जब कागजात मांगे तो पशु आहार के बिल एवं कागजात दिखा दिए। शक होने पर जांच की गई तो 205 क्विंटल राशन के चावल मिला। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ट्रक में जो चावल मिला है जिसे सरकारी कट्टों में पलट कर सामान्य कट्टों में भरा गया है। बिल्टी भी बनाई गई है। ट्रक यूपी, हरियााणा, दिल्ली होते हुए पंजाब ले जाया जा रहा था। चालक जोगेंद पुत्र शंकरलाल निवासी श्योपुर मध्य प्रदेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चावल की कालाबाजारी कहां से की गई है इस संबंध में जांच की जाएगी। पूरे मामले में ट्रक मालिक भारत निवासी फतेहाबाद, हरियाणा, कन्हैया लाल निवासी डबरा, मध्यप्रदेश व ट्रक चालक जोगेंद निवासी श्योपुर मध्य प्रदेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के चालान किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
