• Tue. Feb 17th, 2026

बरसाना में रंगीली गली से सीढि़यों के रास्ते नहीं जा पाएंगे लाडली जी मंदिर

ByVijay Singhal

Feb 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में लठामार होली पर राधारानी के दर्शनों की व्यवस्था में इस बार परिवर्तन किया गया है। श्रद्धालु दो दिन पुराने मार्ग से मंदिर नहीं जा पाएंगे। नए रूट प्लान के अनुसार श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के रास्ते बाहर उतारा जाएगा। बरसाना में 17 मार्च को लड्डू व 18 मार्च को लठामार होली खेली जाएगी। इसकी व्यवस्था के लिए एडीएम नीलम श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि पदम् फौजी ने सोमवार को नगर पंचायत के सभासद व मंदिर सेवायत एवं नागरिकों के साथ लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक की। सभी के समक्ष नए रूट प्लान का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। नए रूट प्लान के अनुसार कोसी व छाता मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को पुराने अड्डा, कटारा पार्क, डाॅक्टर सुभाष तोमर के क्लीनिक से मुख्य बाजार होकर जयपुर मंदिर के रास्ते लाडलीजी मंदिर में दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। वहीं मथुरा-गोवर्धन की तरफ से आने वाले यात्रियों को गोवर्धन ड्रेन से सहकारी समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यादव मोहल्ला होकर थाने के पास से गाड़ियों के रास्ते से जयपुर मंदिर होकर लाडलीजी मंदिर भेजा जाएगा। जो यात्री गहवरवन की परिक्रमा लगाकर लाडलीजी मंदिर पहुंचेंगे, वे भी आसानी से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। पहले यात्री लाडलीजी मंदिर के पीछे की सीढ़ी से नीचे उतारकर दोबारा सीढ़ियों के रास्ते से मंदिर जाते थे।

अब कोई यात्री रंगीली गली, सुदामा चौक होकर सीढ़ियों के रास्ते से मंदिर नहीं जा सकेगा। इन रास्तों से होकर यात्री मंदिर से बाहर निकल कर आएंगे। पहले यात्री पीछे वाली सीढ़ियों से नीचे निकलते थे, जिससे दिक्कत होती थी। पिछली होली पर भीड़ के दबाव में कई यात्री बेहोश हो गए थे। इसे ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। बैठक में डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी, सह रिसीवर रास विहारी गोस्वामी, सुमित श्रोत्रिय, दिनेश परमार कन्हैया ठाकुर, लखन सिंह आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.