मथुरा की सांसद हेमा मालिनी 4 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। दौरे के पहले दिन सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की। महानगर के सदर बाजार मंडल के सिविल लाइन इलाके में हुए कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि जो काम 500 वर्ष में नहीं हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं। मथुरा में सांसद हेमा मालिनी पहुंची। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो वह मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना निश्चित है। सिविल लाइंस के बूथ संख्या 372 पर उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पीएम मोदी और सीएम योगी की योजना के विषय में बताया। कहा, कि मोदी शासन में देश प्रगति के रास्ते पर है। सभी वर्ग लगातार विकास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। कार्यकर्ता पूरे जी-जान के साथ जुट जाएं। सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। हालांकि इस कार्यक्रम में भी भाजपा में फूट देखने को मिली। महानगर की कार्यकारिणी से कुछ पदाधिकारी ही सांसद के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पूर्व पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद, संजय गोविल, आलोक मंगला, तपेश भारद्वाज, नीरू सक्सेना, ज्ञानेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
