• Sun. Feb 15th, 2026

वेटनरी विश्वविद्यालय डेयरी फार्म में गायों के शवों को नोंच रहे कुत्ते

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। योगीराज में गायों के बेकदरी हो रही है। ऐसा ही एक मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय एवं गो अनुंसधान केंद्र (वेटरनेरी विश्वविद्यालय) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विवि के डेयरी फार्म के पास मृत गायों के शव खुले में फेंके जा रहे हैं। इन शवों को कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होते ही विवि प्रशासन में खलबली मच गई। बता दें कि वेटनरी विश्वविद्यालय में गाय सहित अन्य पशुओं का इलाज भी किया जाता है। इलाज के दौरान कई बार पशु मर जाते हैं। जिनके शवों का निस्तारण करने के लिए जुलाई 2023 में एक साल के लिए आगरा की संस्था मेसर्स लज्जा देवी हनुमान नगर जगदीश पुरा आगरा को टेंडर दिया था। इसकी जिम्मेदारी थी कि मृत गाय, भैंस अथवा अन्य पशु के शव को उचित स्थान पर दफना कर उसका निस्तारण किया जाए, लेकिन शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जिलाधिकारी आवास के समीप वेटरनेरी विवि के डेयरी फार्म में गायों के शव और कंकाल खुले में पड़े दिख रहे हैं। इन्हें कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। शनिवार को खुद कुलपति डॉ. एके श्रीवास्तव एवं डीन डॉ. विकास पाठक सहित अन्य मौके पर पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया। विवि प्रशासन ने पशुओं के शव का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने को लेकर संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
डॉ. विकास पाठक डीन ने कहा खुद कुलपति और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। टेंडर समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.