• Sun. Feb 15th, 2026

केंट एरिया में तेंदुआ दिखने से लोगो मे दहशत, वन टीम जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love
मथुरा। शहर में तेंदुए की दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम लोगों को अलर्ट कर रही है। कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अंधेरे में घर से न निकलने की अपील की जा रही है। टीम को अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोशल मीडिया पर तेंदुआ का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। विभाग की तीन टीमें तेंदुए की तलाश में हर संभावित स्थान पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जगह-जगह घूमकर तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। टीम ये भी पता लगाने की कवायद में जुटी हुई है कि वायरल हो रहा वीडियो किसने सबसे पहले सोशल मीडिया पर साझा किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मथुरा अतुल तिवारी ने बताया कि विभाग की टीमों ने कैंट क्षेत्र में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने आसपास रहने वाले लोगों से अंधेरे के वक्त घर से न निकलने की अपील की है। अभी तक की जांच पड़ताल में कहीं भी तेंदुए के पैर के निशान नहीं मिले हैं। तेंदुए का वीडियो किस जगह का है। ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल वीडियो पर संज्ञान लेकर तेजी से तेंदुए की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.