• Sun. Feb 15th, 2026

कूड़े की रसीद मांग रहा नगर निगम

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा पहले जहां गृह, जल और सीवर आदि टैक्स अदायगी की रसीद मांगी जा रही थी, वहीं अब उनसे कूड़े कलेक्शन की रसीद मांगी जा रही है। सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार के मौखिक निर्देश के बाद जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई। कर्मचारियों ने इसे अवैध वसूली का जरिया बना लिया। साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी सो अलग। कुछ लोगों ने सभी टैक्स अदायगी की रसीद होने पर भी जन्म-मृत्यु विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने की बात कही है।
उनका कहना है कि कर्मचारी कभी मशीन खराब होने का बहाना कर वापस कर देते थे तो कभी कुछ और नया बहाना। जब उन्हें पैसे के बिना उक्त प्रमाण पत्र नहीं मिले तो मजबूरी में कर्मचारियों को उनकी मांग के सापेक्ष पैसे देने पड़े।

पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू और हेमंत अग्रवाल ने इसकी शिकायत की थी। इस संबंध में मीडिया ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन चेता और आनन-फानन टैक्स की रसीद मांगने की व्यवस्था को परिवर्तित किया गया और अब उनसे कूड़ा कलेक्शन की रसीद मांगी जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.