हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर क्षेत्र में इन दिनों सट्टेबाजी का बोलबाला है। इसमें आम आदमी और खासकर नाबालिग बच्चे सट्टेबाजी की खाईबाड़ी के चक्कर में फंसकर अपना जीवन खराब कर रहे हैं। क्षेत्र में एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लोगों से सट्टा लगवा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। सदर का जमुनाबाग रोड इन दिनों सट्टेबाजी का गढ़ है। जमुनाबाग काॅलोनी में एक मेडिकल स्टोर और परचूनी स्टोर पर भी रात को 11 बजे तक खुलेआम सट्टा लगता है। यहां सट्टे का नंबर लगाने के लिए दिन भर लोगों की हलचल दिखाई देती है, जो अपनी सारी कमाई सट्टेबाजी में लुटा रहे हैं। सबसे ज्यादा अफसोसजनक बात तो यह है कि नाबालिग बच्चे भी जल्द से जल्द अमीर बनने के चक्कर में सट्टेबाजी की खाईबाड़ी में फंस रहे हैं। हालात यह हैं कि नाबालिग बच्चे सट्टा लिख रहे हैं और नाबालिग बच्चे ही सट्टा लगा रहे हैं। इसी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है। ऐसा नहीं है कि सदर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सट्टेबाजी को समाप्त कराने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
