• Thu. Feb 12th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागर में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समीक्षा बैठक

ByVijay Singhal

Feb 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 फरवरी। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, ईओ सहित विभिन्न संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समीक्षा बैठक ली गई। आगामी लोकसभा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मतदान, मतगणना, कार्मिको माइक्रो आॅब्जरवर, सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्टेªटों की नियुक्ति की कार्यवाही ससमय की जाये। उन्होंने मतदान, मतगणना, कार्मिको माइक्रो आॅब्जरवर, सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्टेटों के गुणवत्तापरक प्रशिक्षण के निर्देश दिये। ईवीएम/वीवीपैट की जांच एवं रख रखाव की जिम्मेदारी  अपर जिलाधिकारी प्रशासन  को देते हुए निर्देश दिये कि मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जनपद की कानून व्यवस्था के प्रभारी एवं जिला सुरक्षा योजना के निर्माण एवं बल्नरेबल/क्रिटीकल बूथों की मैपिंग तथा रूटचार्ट एवं कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कराने हेतु आवष्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदेय स्थलों का विवरण अंकित कराने तथा मतदान हेतु मतदान स्थलों का निर्माण कराने, मतगणना व स्ट्रांग रूम का आयोग अनुसार निर्माण एवं रख रखाव तथा लाॅजिस्टक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एकल खिडकी/सुविधा एप, चुनाव प्रचार वाहन पास, चुनाव सामग्री, जनसभा, जूलुस, रैली, हैलीपैड आदि के रूप में नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आचार संहिता उल्लंघन संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराकर समय से जबाव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर निगम, पंचायतीराज, नगर पंचायत/पालिका आदि को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई के निर्देश दिये। सभी केन्द्रों पर उक्त विभागों द्वारा मूलभूत सुविधाओं का ध्यान दिया जायेगा। समय पर कामिर्कों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। नगर मजिस्टेªट को टैण्ट, फर्नीचर, विद्युत, माईक, सीसीटीवी, माॅनीटर, वाहन, ईधन आदि व्यवस्थाओं को ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्रेक्षकों की व्यवस्था तथा उनको उपलब्ध कराने वाली समस्त सामग्री जैसे कम्प्यूटर, फोन, फैक्स, इन्टरनेट, टीवी आदि का कार्य डीएफओ एवं नगर मजिस्टेªट द्वारा सुनिष्चित किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगान्द पाण्डेय, ज्वांइट मजिस्टेªट/ उप जिलाधिकारी महावन शाश्वत त्रिपुरारि, नगर मजिस्टेªट राकेश कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ किरन चौधरी, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार सहित समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.