हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने कर वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को डैंपियर नगर में एक संपत्ति को सील कर दिया। इस मकान पर हाउस, वाटर और सीवर का करीब पांच लाख रुपए का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा कर वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। बकाएदारों से भी विभिन्न तरीकों से वसूली की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम डैंपियर नगर पहुंची। यहां राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी की संपत्ति को सील किया गया। इस पर पांच लाख रुपये नगर निगम का बकाया था।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने हाउस, वाटर और सीवर टैक्स विगत कई साल से जमा नहीं किया था। शासन के आदेश निर्देश हैं कि बकाएदारों से वसूली की जाए। इधर, मथुरा-वृंदावन में नगर निगम के 150 बकाएदार हैं, जिन पर करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
