• Fri. Feb 13th, 2026

खतरे में बाटी गांव की प्रधानी, दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजी रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने जांच रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजी गाजियाबाद
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकासखंड के बाटी गांव के प्रधान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी प्रधानी खतरे में है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने गाजियाबाद की जांच रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजा है। सत्यापन में रिपोर्ट सही साबित हुई तो प्रधान को पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रधान संजय सिंह पर गांव के ही प्रेमचन्द ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर गाजियाबाद से जारी धनगर जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जबकि संजय सिंह की सही जाति बघेल है, जो ओबीसी में आती है। प्रेमचंद के मुताबिक उनकी शिकायत पर जांच हुई तो गाजियाबाद जिला स्क्रूटनी कमेटी ने संजय सिंह के धनगर जाति प्रमाण को फर्जी मानकर निरस्त कर दिया। अब प्रेमचंद ने जांच रिपोर्ट की प्रति के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी से मुलाकात कर संजय सिंह की प्रधानी रद्द करने की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट को सत्यापन के लिए शुक्रवार को गाजियाबाद भेज दिया गया है। सत्यापन रिपोर्ट सही मिली तो प्रधान को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट सत्यापन में सही मिली तो संजय सिंह की प्रधानी जाना तय है। प्रधान पद रिक्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा किसी को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया जाएगा। पद रिक्त होने की सूचना विभाग द्वारा चुनाव आयोग को दी जाएगी। छह माह की अवधि पूरी होने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दोबारा चुनाव करवाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.