• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा जनपद के नंदगांव में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

ByVijay Singhal

Feb 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 9 फरवरी 2024 को श्री रतीराम महाविद्यालय विकास खंड नंदगांव जनपद मथुरा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभांरभ श्री नरदेव चौधरी माननीय विधायक प्रतिनिधि, श्री अनिल कुमार जी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। रोजगार मेले में लगभग 239 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 10 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष 144 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा कई अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिया गया।
आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में श्रीराम तिवारी एवं श्री ललित कुमार जिला कौशल प्रबंधक, श्री गीतम सिंह, कार्यालय सहायक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मथुरा तथा पवन प्रताप सिंह, ममता चौरसिया सेवायोजन कार्यालय  द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.