हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा आज दिनांक 9 फरवरी 2024 को गांव आजनौख, विकासखंड छाता, जिला मथुरा में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत ग्राम स्तरीय कृषक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक प्रसार प्रोफेसर अतुल सक्सेना एवं कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर वाई.के. शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया तथा खेती, किसानी, पशुपालन, बागवानी तथा पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई । केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के विषय में बताया तथा पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर, रोटावेटर, मल्चर, चोपर, रिवर्सिबल एम.बी. प्लाऊ, सुपर एसएमएस, रोटावेटर, बेलर, रैक आदि सभी मशीनों के बारे में जानकारी दी तथा मशीनों पर कितना-कितना अनुदान देय है आदि के विषय में भी किसानों को बताया साथ ही साथ मृदा परीक्षण, जल परीक्षण एवं पोषक तत्व प्रबंधन व जैविक खेती के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गयीं। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक नरेंद्र सिंह फौजदार ने विभाग द्वारा चलाई जा रही कृषि कल्याण की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी जिसमें सोलर पम्प योजना, सम्मान निधि योजना, बीज योजना व मशीनों एवं कृषि यंत्रों पर देने वाले अनुदान के विषय में भी जानकारी दी । परियोजना के फार्मर चेंज एजेंट जितेंद्र सिंह द्वारा किसानों को परियोजना के बारे में जानकारी दी। गांव के श्री मोहरपाल सिंह, शिवचरण, नरेश कुमार, किशन सिंह, देवेंद्र, हरिश्चंद्र, विजेंद्र सिंह, मीरा, बसंती, बृजबाला, हेमाष माया आदि 100 से अधिक किसानों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
