हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अन्तर्गत चौमुहां कस्बे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन व लोगों ने शव को बिजलीघर के सामने रखकर प्रदर्शन किया।
लोग आबादी के ऊपर होकर जा रही लाइन को हटवाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन चला। जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेई द्वारा लाइन शिफ्टिंग के आश्वासन पर परिजन ने प्रदर्शन समाप्त किया। कस्बावासियों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मूलरूप से कामां राजस्थान निवासी 55 वर्षीय मनोहर पुत्र प्रभाती कई साल से राजमार्ग के सर्विस रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे ससुराल में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। मंगलवार शाम करीब आठ बजे छत पर खाना खाने गया, तभी पैर फिसलने से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बेटे सहदेव ने बताया मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन जा रही है। इसे हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय लापरवाही के चलते उनके पिता की मौत हो गई। हरेंद्र सिंह सिसौदिया, सभासद प्रवीन यादव, भूरी सैनी, रामअवतार यादव, शरीफ, पप्पी, गिर्राज आदि ने विद्युत लाइन हटवाने की मांग की है। राहुल चौरसिया, एसडीओ, विद्युत, चौमुहां
ने बताया विद्युत लाइन काफी पुरानी है। उस समय यहां आबादी कम थी। कई बार विद्युत लाइन को हटवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मगर अभी तक प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। लोगों को भी मकान विद्युत लाइन को ध्यान में रखकर बनाने चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
