• Sun. Feb 15th, 2026

बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर बनेंगे परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्र

ByVijay Singhal

Feb 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के लिए अब मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर तैयार होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने चार तरह के मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए हैं और उन्हें जिले में ही स्थानीय स्तर पर छपवाया जाएगा। अभी तक बेसिक स्कूलों में पहले कॉपी-पर्चे के लिए कोई बजट ही नहीं था। शिक्षकों को अपनी तरफ से खर्च करके कॉपी-पेपर की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई जगह तो ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा होती रही है। यदि पेपर जिला स्तर पर छपवाए भी गए तो उनमें काफी गलतियां रहीं। इन खामियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व्यवस्था के तहत पेपर तैयार करने की तैयारी है। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में हूबहू छपवाया जाएगा। इससे प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तरह चार तरह के प्रश्नपत्र होंगे, लेकिन उनका स्तर एक जैसा होगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में बीएसए छपवाकर स्कूलों में पहुंचाएंगे और परीक्षा करवाई जाएगी। इससे गलतियों की गुंजाइश कम हो जाएगी और एकरूपता आएगी। इस आदेश के बाद जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों को राहत मिलेगी। इनमें अध्ययनरत लगभग 1.52 लाख परिषदीय बच्चे नए पैटर्न के आधार पर ही वार्षिक परीक्षा देंगे। बोर्ड की तर्ज पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाने की नई व्यवस्था कक्षा तीन से आठ तक लागू की जाएगी। कक्षा एक और दो की परीक्षाएं मौखिक आधार पर पहले की तरह ही होंगी सुनील दत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा पिछले दिनों हुई बैठक में यह चर्चा हुई है कि अब एससीईआरटी द्वारा चार तरह के मॉडल प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे। इनमें से अलग-अलग मॉडल प्रश्नपत्र जिलों को भेज दिए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.