हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में डेयरी पर सैंपल लेने गई टीम पर हमला कर दिया गया। डेयरी संचालकों ने सैंपल संबंधी कागजात छीनकर फाड़ दिए। टीम अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से लौटी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सदर थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सदर बाजार स्थित डेयरियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार शाम टीम गई थी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई ज्ञानी जी मिष्ठान भंडार पर की जा रही थी। संचालक चक्रपाणि यादव निवासी अहीर पाड़ा की दुकान से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित करने के दौरान प्रतियां चस्पा की जा रही थीं। इसी दौरान उसने फोन करके किसी व्यक्ति को डेयरी पर बुलाया। उसने खुद को ड्रग एसोसिएशन का अध्यक्ष भोला यादव बताया। उसके आते ही चक्रपाणि उग्र हो गया। भोला यादव के साथ मिलकर नमूने की चारों प्रतियां छीनकर फाड़ दी। इधर, खाद्य अधिकारी दलवीर सिंह श्रीकृष्ण डेयरी पर नमूना लेने की कार्रवाई कर रहे थे। संचालक कपिल यादव निवासी सदर बाजार ने सैंपल की प्रतियां फाड़ दीं। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार सभी नामजदों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
