• Sat. Nov 28th, 2026

स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका को टैंकर ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Byvijay.singhal1233

Feb 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। अध्यापिका स्कूटी से स्कूल जा रहीं थीं। थाना हाईवे के  राधापुरम स्टेट  की रहने वालीं 40 वर्षीय यशोदा सिंह पत्नी सुनील कुमार छाता तहसील के मझौई प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली थीं। अलवर पुल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने पीछा करते हुए टैंकर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यशोदा के पति सुनील कुमार नेवी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो बेटी, एक मासूम बेटा है। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.