हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा की सस्ती शराब को कार की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे एक तस्कर को आबकारी अधिकारी ने गिरफ्तार किया है। उससे पास से 13 पेटी अवैध शराब बरामद हुई हैं। आरोपी तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया कि मंगलवार को कोटवन चौकी पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह कार को भगाने लगा। इस पर उसे पीछा करके पकड़ा। कार की चेकिंग की गई तो सीट के नीचे 13 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई हैं। आरोपी तस्कर शिवा सैनी निवासी होडल जिला पलवल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया, अवैध शराब को होडल से लेकर नीमगांव में पहुंचाना था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
