हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर पिछले 72 दिन से चल रहा री-मॉडलिंग काम पूरा हो गया है। मंगलवार से अधिकतर ट्रेनों का संचालन पटरी पर आ जाएगा। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने सोमवार को री-मॉडलिंग के कार्यों का निरीक्षण भी किया। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 27 नवंबर 2023 से शुरू हुआ यार्ड री-मॉडलिंग का काम सोमवार को समाप्त हो गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यों का निरीक्षण किया और बताया कि मंगलवार से अधिकतर ट्रेनों का संचालन सुचारू होना शुरू हो जाएगा। यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के लिए 327 करोड़ का बजट जारी किया गया है। पहले चरण में 50 करोड़ रुपये खर्च करके कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि जंक्शन पर यात्री सुविधा में इजाफा हुआ है। छह और सात नंबर प्लेटफार्म नए बनाए गए हैं। अब दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म सात, आठ पर लेकर भी संचालन किया जा सकता है। प्लेटफार्म संख्या एक, आठ और नौ का विस्तार किया गया है। जंक्शन पर आने वाली ट्रेनें और मालगाड़ियां एक ही कंट्रोल रूम से संचालित होंगी। रूट रिले इंटरलॉकिंग के बदले इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और मैकेनिकल गुड्स इंटरलॉकिंग प्रदान की गई हैं। डीआरएम ने बताया कि यात्री यार्ड, माल यार्ड और शाखा लाइन का एकल बिंदु संचालन किया जाएगा। इंटरलॉकिंग के मानक को मानक 1 से मानक 3 में अपग्रेड किया गया है। पलवल, अलवर और पश्चिम मध्य रेलवे लाइन की मुख्य लाइन से कनेक्टिविटी की गई है। अप लाइन की ट्रेनों को प्राथमिकता देने के लिए प्लेटफार्म संख्या 7, 8 को अप लूप लाइनों में परिवर्तित किया गया है। प्लेटफार्म संख्या 2,3,4,5,6,7 से तीसरी लाइन तक सीधी कनेक्टिविटी दी गई है। यात्री ट्रेनों के लिए दो अतिरिक्त प्लेटफार्म 6 और 7 उपलब्ध हैं। गुड्स शेड लाइनों के सीएसआर का विस्तार किया गया है।
ट्रेनों की बढ़ जाएगी रफ्तार
डीआरएम ने बताया कि यार्ड री-मॉडलिंग के बाद जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी प्लेटफार्म से निकल सकेंगी। प्लेटफार्म संख्या 1ए का विस्तार किया गया है। लाइन नंबर 2 पर उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेनों को चलाया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे की डाउन ट्रेनों को तीसरी लाइन तक लाइन नंबर 5 के माध्यम से चलाया जाएगा। ट्रेनों की शंटिंग की सुविधा के लिए शंटिंग नेक का विस्तार किया है। प्लेटफार्म संख्या 1 को पश्चिम मध्य रेलवे लाइन से जोड़ा गया है। इस मौके पर स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के अलावा आगरा डिविजन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
