हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद व अन्य 23 के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में मानहानि का दावा पेश किया है। आरोप लगाया है कि ईदगाह के सचिव द्वारा सीजेएम न्यायालय में उनकी फर्जी हिस्ट्रीशीट पेश की गई। सीजेएम की अनुपस्थिति में एसीजेएम सोनिका वर्मा के न्यायालय में सुनवाई के दौरान आशुतोष पांडेय ने बताया कि तनवीर अहमद और कमेटी से जुड़े अन्य समेत 23 लोगों ने जो हिस्ट्रीशीट बताई है, वह गलत है। कई केस में नाम ही नहीं है। गलत तरीके से नाम दिखाया गया है। इससे मानहानि हुई है। इधर, ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि कोर्ट में जो भी तथ्य पेश किए गए हैं, वे सही हैं। उनके पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। मानहानि के नोटिस का जवाब भी दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
