• Tue. Feb 17th, 2026

गोवर्धन में 4 क्विंटल केबल के साथ 4 चोर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में करीब डेढ़ माह पूर्व कस्बे के सकीतरा स्थित पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 क्विंटल केबल भी बरामद हुआ है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी गोवर्धन विनोद बाबू मिश्र को सूचना मिली कि 30 दिसंबर को सकीतरा के पंप हाउस से केबल चोरी करने के आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। ये सभी छाता गोवर्धन मार्ग पर स्टेशन से आगे श्मशान के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारिस, सद्दाम हुसैन निवासीगण लालूवाला थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, आलम निवासी वार्ड नंबर 13 थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, आफताब अली निवासी गोपालपुर थाना पंचरुखी जिला सिवान (बिहार) को चोरी के केबल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में 11 जनवरी को शिवपूजन त्रिपाठी निवासी अतरौडा पोस्ट मुरदेवा बाजार, थाना हरपुर बुदहट, जिला गोरखपुर (सुपरवाइजर सिद्धार्थ ट्रेडर्स एवं सप्लायर्स से पेटी कान्ट्रेक्टर) ने केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि 30 दिसंबर 23 को दोपहर में सकीतरा पंप हाउस का ताला तोड़कर दो ड्रम केबल चोरी कर लिया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.