हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम ने ऑनलाइन और एडवांस बुकिंग की सुविधा प्रदान की है। अयोध्या रूट पर निगम द्वारा दो बसों का संचालन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यात्री घर बैठ विभागीय वेबसाइट पर जाकर अयोध्या के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री बरसाना, वृंदावन और नए बस अड्डे आकर टिकट की एडवांस बुकिंग भी करा सकते हैं। एडवांस बुकिंग कराने के बाद यात्री के लिए बस की सीट आरक्षित कर दी जाएगी। किसी अन्य यात्री को सीट आवंटित नहीं की जाएगी। एडवांस बुकिंग कराने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
