• Wed. Feb 18th, 2026

राजस्थान के सीएम पहुंचे गोवर्धन:पूंछरी के लौठा के लिए दर्शन,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ByVijay Singhal

Feb 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्थान की सीमा पर स्थित पूंछरी के लौठा के दर्शन किए। मुख्यमंत्री के मथुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पटका पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ लेने के बाद सोमवार को दूसरी बार गिरिराजजी की शरण में पहुंचे। खराब मौसम के कारण राजस्थान की सीमा में बनाए गए हेलिपैड के स्थान पर उनका हेलिकॉप्टर यूपी सीमा क्षेत्र में बने हेलिपोर्ट पर उतरा। सीएम अपने निर्धारित समय सुबह 10.45 बजे के बजाय दोपहर 01.30 बजे पहुंचे। पैंठा हेलिपोर्ट पर राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवर्धन क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राजा ठाकुर, टीटू चौधरी, सौंख नगर पंचायत के चेयरमैन योगेश लंबरदार, विधायक पीआरओ विक्रम सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वे कार से करीब पांच किलोमीटर दूर गिरिराज जी के परिक्रमा मार्ग में पहुंचे। सबसे पहले पूंछरी के लौठा मंदिर में प्रभु के दर्शन-पूजन किए। पत्नी व पुत्र सहित पूंछरी के अंतिम भाग में गिरिराजजी का विशेष अभिषेक व पूजा की। श्रीनाथ जी के मंदिर में भी पूजन किया। यहां उनका चन्दू मुखिया, कन्हैया मुखिया, दाऊजी मुखिया, गणेश पहलवान, राम पंडित, महेश मुखिया, विष्णु सैनी आदि ने स्वागत किया। दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर बयाना स्थित झील का बाड़ा के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.