• Wed. Feb 18th, 2026

प्यार की खातिर बांग्लादेश से मथुरा पहुंची प्रेमिका, साथ रहने की ऐसी जिद… प्रेमी भी हार गया

ByVijay Singhal

Feb 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बांग्लादेश की महिला प्रेमी की तलाश में मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद करते हुए दो दिन तक हंगामा करती रही। आखिरकार प्रेमी को उसे अपने साथ ले जाना पड़ा। सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी का युवक अमृतसर (पंजाब) में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। युवक की पत्नी का पूर्व में निधन हो गया था। ऐसे में राजागढ़ी के युवक का संपर्क दिल्ली में वीजा पर रह रही बांग्लादेश की महिला से हो गया। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं और साथ रहने लगे। इसी बीच युवक की दूसरी जगह से शादी की बात चलने लगी। कुछ दिन पूर्व युवक अमृतसर से अपने गांव आ गया। जब प्रेमिका को इसका पता चला तो वह तलाश करते हुए रविवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। धीरे धीरे ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रेमिका युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमिका ने युवक के साथ अपने संबंध भी बताएं तो ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों ने बांग्लादेश की महिला को समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी बात पर अडिग रही। आखिरकार युवक बांग्लादेशी महिला को सोमवार को अपने साथ गांव से ले गया। पब्बीपुर चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामला दिल्ली व अमृतसर का है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.