• Wed. Feb 18th, 2026

ठाकुरश्री आनंद बिहारी सरकार का द्विदिवसीय वार्षिक महोत्सव 13 फरवरी से

ByVijay Singhal

Feb 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में गोपाल खार/परिक्रमा मार्ग क्षेत्र स्थित ऋषि सत्संग भवन में श्रीअवधधाम गुरु कृपा ट्रस्ट, वृन्दावन के द्वारा ठाकुरश्री आनंद बिहारी सरकार का द्विदिवसीय वार्षिक महोत्सव विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 13 से 14 फरवरी 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीअवध धाम मंदिर (पानीपत एवं वृंदावन) के अध्यक्ष पूज्य दाऊजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 13 फरवरी को प्रात: काल 8 बजे ठाकुरश्री आनंद बिहारी सरकार के समक्ष संतों व भक्तों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।सायं 6:30 बजे से भावमय संकीर्तन एवं संत आशीर्वचन होंगे।जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक महावीर शर्मा अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे। 14 फरवरी को प्रात: 7 से 8:30 बजे तक हवन आदि के कार्यक्रम होंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु अपनी-अपनी आहुतियां डालेंगे।तत्पश्चात पूर्वाह्न 9:30 से 11:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा।जिसमें प्रख्यात भजन गायक धीरज बावरा अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों का गायन करेंगे।तदोपरान्त वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन संपन्न होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं प्रमुख धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।इसके अलावा मध्याह्न में ठाकुरश्री आनंद बिहारी सरकार की आरती की जाएगी।महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं महाप्रसाद के साथ होगा।
प्रख्यात भागवताचार्य पण्डित राधे राधे महाराज, तिलक राज मिगलानी, वेदप्रकाश पाराशर, ओमप्रकाश विरमानी, रमेश खन्ना, राधेश्याम माटा एवं अजय बंसल आदि ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.