• Wed. Feb 18th, 2026

राम मंदिर मिल गया, काशी-मथुरा भाईचारे से दे दें तो सबकुछ भूल जाएंगे, बोले गोविंद देव गिरि महाराज

ByVijay Singhal

Feb 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
अयोध्या।श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि अगर तीन मंदिर मुक्त हो गए तो हम अन्य मंदिरों की ओर नहीं देखेंगे, क्योंकि हमें भविष्य में रहना है, अतीत में नहीं। देश का भविष्य होना चाहिए, अतीत नहीं। अगर हमें ये तीनों मंदिर (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) शांति से मिल जाएं तो हम बाकी सारी बातें भूल जाएंगे। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान गोविंद देव गिरि महाराज से जब सवाल किया गया कि बाकी मस्जिद तो मंदिर पर बनाए गए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि हर बात कही नहीं जा सकती है। कहीं-कहीं समझदार लोग हैं और कहीं-कहीं नहीं हैं। जहां जिस प्रकार की परिस्थिति होगी, उसी अनुसार काम करेंगे। हम किसी भी प्रकार की अशांति नहीं चाहते हैं। गोविंद देव गिरि ने ज्ञानवापी पर कहा कि मुस्लिमों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं, अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। ये सभी आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए थे। हमारे ऊपर ये सबसे बड़े दाग हैं। इसके कारण लोगों को दुख है, अगर वे इस दुख को भाईचारे के साथ खत्म कर देते हैं तो भाईचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि भव्य राम मंदिर बन चुका है और 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.