• Wed. Feb 18th, 2026

होडल से भागे बंदी अनिल की गिरफ्तारी में दो राज्यों की पुलिस फेल

ByVijay Singhal

Feb 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पलवल सेशन कोर्ट से पेशी से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर पत्नी संग स्कूटी पर फरार हुए शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल का दो सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा है। हरियाणा की पलवल और उप्र की मथुरा पुलिस मिलकर उसे तलाश नहीं पाई है। मथुरा। पलवल सेशन कोर्ट से पेशी से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर पत्नी संग फरार हुए शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल का दो सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा है। हरियाणा की पलवल और उप्र की मथुरा पुलिस मिलकर उसे तलाश नहीं पाई है। होडल में पुलिसकर्मियों ने शातिर अपराधी से रिश्वत लेकर उसे पत्नी से होटल में मिलने की अनुमति दे दी। होटल के कमरे में करीब एक घंटा रुकने के बाद शातिर अपराधी पुलिस के सामने ही अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।

इस मामले में तीनों पुलिसकर्मी एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा निलंबित किए जा चुके हैं। साथ ही तीनों के खिलाफ होडल थाने में कार्य में लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पलवल पुलिस के डीएसपी रैंक के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। एएसपी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। आकाश सिंह ने बताया कि फरार अपराधी की तलाश में मथुरा और पलवल पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.