• Thu. Feb 19th, 2026

ठाकुर राधा दामोदर लाल ने मेवा श्रृंगार कर दिए दर्शन अंध विद्यालय के छात्रों ने किया सुंदरकांड का पाठ

ByVijay Singhal

Feb 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शीतकालीन मौसम में ठाकुर जी को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप किए जाते हैं। जिसमें ठाकुर जी को मेवा से बनी वस्तुओं का भोग एवं गर्म वस्त्र धारण कराये जाते हैं। ठाकुर जी के अंग सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आज बड़े गुसाई आचार्य कानिका प्रसाद गोस्वामी के सानिध्य में  श्रीधाम वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में ठाकुर जी का मेवा से श्रृंगार किया गया। श्रीधाम वृंदावन के गुरुकुल मार्ग स्थित वृंदावन अंध महाविद्यालय एवं पानी गांव स्थित वृंदावन अंध विद्यालय के नेत्रहीन विद्यार्थियों के द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का पाठ किया गया। दामोदर चंद गोस्वामी ने कहा कि यह अंध विद्यार्थी हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है। अगर हम कुछ सेकेंड के लिए भी अपनी आंख बंद कर ले तो मन में घबराहट होने लगती है, लेकिन यह सभी नेत्रहीन विद्यार्थी जन्म से नहीं देख सकते, तो उनकी मनोदशा की स्थिति के बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लग सकता। आज उनके द्वारा इतनी सुंदर वाणी में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया है जो की ठाकुर जी को पूर्ण रूप से समर्पित किया गया है। निश्चित रूप से ठाकुर जी इन सभी विद्यार्थियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। महंत दया मुनि शास्त्री एवं स्वामी गोविंदनंद महाराज ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद ग्रहण कराकर कंबल एवं दक्षिणा देकर  सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.