• Sat. Feb 21st, 2026

व्रन्दावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

ByVijay Singhal

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सात मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने परिक्रमा मार्ग स्थित कालिंदी विहार रोड से बुधवार शाम भरतपुर के नदवई निवासी वासुदेव जाट, राया के नगोड़ा गांव निवासी सुभाष बघेल और फिरोजाबाद के गांव नगला बरी निवासी नरेंद्र धानुक को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल, दो पर्स, दो आधार कार्ड एवं दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर चोर हैं, जो कि बांकेबिहारी मंदिर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी करते थे। इनके विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.