• Sun. Nov 29th, 2026

फरह के 3 बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आए, एक की मौत

Byvijay.singhal1233

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम थाना फरह के गांव बड़ौदा मसरकपुर निवासी तीन युवक एक निजी विश्व विद्यालय से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैंत पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लाखन (25) पुत्र फौरन सिंह बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई लक्ष्मण (23) व साथी राकेश (26) पुत्र टीटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके से चालक को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया गया है। परिजनों ने बताया कि लाखन की बृहस्पतिवार को शादी की पहली सालगिरह थी। वहीं घायल लक्ष्मण की शादी हुई थी। लाखन के अभी कोई संतान नहीं है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.