• Sun. Feb 22nd, 2026

नगरनिगम ने सरकारी जमीन से ध्वस्त किया अतिक्रमण

ByVijay Singhal

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगरनिगम मथुरा-वृंदावन ने जयसिंहपुरा खादर में लगभग 300 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशों के अनुपालन में राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को हटाया। इसके अलावा कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में प्रवर्तन दल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सौंख रोड, नया बस स्टैंड आदि स्थानों पर सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1 मिनी ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। साथ ही एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.