हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील मांट के गांव तलिया में अचानक से भरभरा कर दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में घर में सो रहीं मां-बेटी घायल हो गईं। गंभीर हालत में महिला को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांट तहसील क्षेत्र के गांव तलिया में पक्का दो मंजिल का पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें सो रही महिला भूरी पत्नी गोपाल सिंह व उसकी 3 वर्ष की बेटी अंजली घायल हो गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दूसरी मंजिल की छत गिरी और उसके बाद नीचे वाली छत गिरी है। इस घटना में कमरे में रखा हुआ घरेलू सामान भी तहस नहस हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
