• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा वृंदावन वासियों को नगर निगम ने दी बड़ी राहत, अब पूरे फरवरी माह मिलेगी टैक्स जमा करने पर छूट

ByVijay Singhal

Feb 2, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के गृहकर जलकर टैक्स जमा करने में चौथी बार छूट प्रदान की है। अक्टूबर माह के पश्चात मेयर श्री अग्रवाल ने नवंबर दिसंबर जनवरी माह के बाद अब फरवरी माह में भी छूट देने की घोषणा की है। महापौर ने बताया कि सितंबर महीने से लगातार दी जा रही 10 प्रतिशत छूट से आम जनमानस में टैक्स जमा करने के लिए काफी उत्साह देखा गया है इसको ध्यान में रखते हुए अभी फ़रवरी के महीने में एक महीने का अतिरिक्त समय आम जनमानस को दिया गया है । जिससे 10 प्रतिशत छूट के साथ टैक्स जमा करने में आम जनमानस को काफी सहूलियत मिलेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.