• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा के ह्र्दय स्थल होली गेट पर मंडल भाजपा द्वारा चलाया जाएगा बूथ पर चलो अभियान

ByVijay Singhal

Feb 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होली गेट मंडल भारतीय जनता महानगर ने शहर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.पहले चरण में पार्टी की ओर से 4 से 11 फरवरी तक होली गेट मंडल के 19 सेक्टरों पर   ‘बूथ चलो अभियान’ चलाया जाएगा वहीं मंडल  कार्यशाला में  मुख्य अतिथि के आए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया  भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ  फिर पुन:बनेगी। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  होली गेट मंडल अध्यक्ष यश राज अध्यक्ष चतुर्वेदी  बताया कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. वहीं उन्होंने बताया  कि भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के  नेतृत्व में  मथुरा लोकसभा क्षेत्र के होली गेट मंडल के 91  बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए प्रत्येक बूथ पर एक भ्रमणशील प्रशिक्षित कार्यकर्ता की योजना बनायी गयी है. यह कार्यकर्ता हर पखवाड़े बूथ पर जायेगा।इस अभियान के तहत्‌‍ केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा. इस अभियान के संयोजक के रूप में  ललित अग्रवाल व सह संयोजक छोटे लाल सैनी  को नियुक्त किया गया। वहीं मंडल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया बूथ पर बूथ समिति की बैठक कर   पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपना, नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन, मतदाता सूची की समीक्षा, व्हाट्सएप ग्रुप बनाना, विकसित भारत के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाना, प्रचार अभियान की समीक्षा, प्रत्येक बूट पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट पाने की योजना बनाना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठकें, प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात, लाभार्थियों से बातचीत, विभिन्न सामाजिक आदि कार्य किये जायेंगे। वहीं उन्होंने मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा मंडल के सभी 19 सेक्टरो  में बूथ समिति का गठन पूरा हो चुका है। बैठक का संचालन ललित अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी राजेश गुप्ता सत्यम गौड़ अनुराग चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी युद्ध पाल माहौर महिला  मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तनुजा चतुर्वेदी राम दास चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.