हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट का ड्रोन सर्वे कराया गया है। सर्वे के माध्यम से रेलवे की जमीनों पर हुए अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है। सर्वे के जरिए रेलवे अधिकारी ये पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जिन स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए थे। वहां फिर से कोई निर्माण या अतिक्रमण तो नहीं हुआ है। मथुरा वृंदावन रेल लाइन पर भी सर्वे का काम कराया गया है। कुछ समय पहले लोगों ने रेलवे की जमीनों पर अतिक्रमण कर लिया था। इन अतिक्रमणों को रेलवे ने अभियान चलाकर हटाया था। अब फिर से रेलवे ने सर्वे के माध्यम से अपनी जमीनों की निगरानी शुरू कर दी है। प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे ने कहा रेलवे की जमीनों की स्थिति देखने के लिए ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद अतिक्रमणों की स्थिति देखी जाएगी। जिन भी स्थानों पर अतिक्रमण चिंहित होंगे। उन्हें अभियान चलाकर हटाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
