हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस रकम से जिले के राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय हाॅल, शौचालय निर्माण एवं पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष प्रोजेक्ट अलंकार योजना आरंभ करते हुए विद्यालयों से अपने यहां सौंदर्यीकरण की योजना बनाते हुए धनराशि के प्रस्ताव मांगे थे। प्रस्तावों के सापेक्ष अब प्रदेश सरकार प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले में कुल 9 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बलदेव के लिए नए भवन का निर्माण होगा। 22 राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय हाॅल बनाए जाएंगे। कुछ विद्यालयों में शौचालय ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे 7 विद्यालयों में टॉयलेट ब्लॉक बनवाए जाएंगे। 14 विद्यालयों में पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले में वर्तमान में 36 राजकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से 22 तो नए राजकीय हाईस्कूल हैं। इनमें राजकीय कन्या विद्यालय और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल भी शामिल हैं। भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया जिले के राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत धनराशि आ चुकी है। निर्माण कार्य भी आरंभ हो गए हैं। शीघ्र ही राजकीय विद्यालयों की स्थिति काफी बेहतर होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
