• Mon. Feb 9th, 2026

छाता के तरौली गांव में स्वामी बाबा मंदिर पर लगा मेला:लाखो की संख्या मे आते है श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाँव तरौली में स्वामी बाबा का प्रमुख मंदिर मौजूद है। जहां प्रतिवर्ष गाँव वासियों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मेला आयोजित किया जाता है। मेले में दूरदराज से लाखो श्रद्धालु स्वामी बाबा के दर्शन करने के लिए आते है। प्राचीन ऋषि मुनियों के अनुसार मान्यता है की स्वामी बाबा के प्रमुख कुंड में डुबकी और कुंड की रज लगाने से कुष्ठ रोग समेत कई चर्म रोग दूर हो जाते है।
इसी कारण यहां सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं और अपने रोगों से निजात पाते हैं। स्वामी बाबा मंदिर के पुजारी बताते है कि स्वामी बाबा का मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है। मंदिर के साइड में कुंड है। कुंड के चारो तरफ घाट बने हुए है। उसी कुंड से स्वामी बाबा का जन्म हुआ था।
बाबा ने स्वप्न दिया था कि मुझे कुंड में से बाहर निकालकर मेरा मंदिर बनवा दो। उन्होंने ये भी कहा कि कुंड में कुष्ठ रोगी स्नान कर रज अपने शरीर पर लगाएगा तो उसकी बीमारी दूर हो जाएगी। यही कारण है कि यहाँ दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी कारण स्वामी बाबा को शिव का अवतार भी माना जाता है। मेले की व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाते है। ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। इस अवसर पर पूरे मेले में हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वही बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले सहित कई खेल लगाए गए। जहाँ लोगो ने जमकर आनंद लिया। इस बारे में मंदिर के महंत नारायण दास ने जानकारी दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.