• Sun. Jul 5th, 2026

गुजरात से घर छोड़कर आई युवती की तलाश में वृंदावन आए परिजन

ByVijay Singhal

Jan 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गुजरात से घर छोड़कर आई युवती को तलाश करने परिजन वृंदावन आए। पुलिस के सहयोग से परिजन युवती को संभावित आश्रमों, मंदिरों में तलाश रहे हैं। युवती के चचेरे भाई राजेश डेर ने बताया कि गुजरात के अमरेली जिला के भिला क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती घर से 19 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे से निकली थी। उसने निकलने के पहले घर पर एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, वह किसी व्यक्ति के साथ नहीं जा रही है। घर पर वह अक्सर वृंदावन और धार्मिक बातें करती थी। इसलिए उसके यहां मिलने की संभावना को देखते हुए परिजन उसकी तलाशने में पुलिस से सहायता के लिए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने युवती के परिजनों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए आश्रमों और मंदिरों में युवती की तलाश शुरू कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.