• Mon. Jul 6th, 2026

राया में विधुत निगम का 20 फीसदी लक्ष्य भी नहीं हो पाया हासिल

ByVijay Singhal

Jan 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में विद्युत निगम तमाम कवायद के बाद मांट और राया क्षेत्र में 110 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष केवल 19 करोड़ की ही वसूली कर पाया है, जो 20 प्रतिशत से भी कम हैं। विद्युत बकाएदारों से वसूली के लिए निगम ने ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना चलाई थी, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो पाई है। निर्धारित वसूली न हो पाने से अधिकारी परेशान हैं। लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जाए। इसके लिए माथापच्ची कर रहे हैं। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 110 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। इसके सापेक्ष विभाग 19 करोड़ की ही वसूली कर पाया है। चीफ इंजीनियर संजय जैन ने बताया कि बकाएदारों से वसूली के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। तय किया जा रहा है कि जो भी बकाएदार अपना बिल आगामी कुछ दिनों में जमा नहीं करेंगे, उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी के प्रकरणों से संबंधित बिलों का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। वे ओटीएस का लाभ लेकर बकाया भुगतान कर सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.