• Mon. Jul 6th, 2026

30 लाख दीपकों से झिलमिलाये घर-मंदिर और यमुना घाट

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीरामलला की सोमवार को अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कान्हा की नगरी में चहुंओर उत्सव का माहौल है। महानगर के मुख्य चौराहों से एलईडी पर लाइव प्रसारण होगा। सामूहिक आरती होगी और प्रसाद वितरण होगा। सनातनधर्मियों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रातः समय मंदिरों में 10 लाख दीपदान हुए और रात्रि में घर और मंदिरों में 20 लाख दीपदान होंगे। यमुनाजी के सभी 12 घाटों पर भी दीपदान हुआ।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महानगर संयोजक विजय बंटा सराफ और मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य चौराहों पर सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण हुआ एवं एलईडी पर कार्यक्रम दिखाए गयी। जब अयोध्या में प्रातः समय श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस समय इन मंदिरों में 10 लाख दीपों का दान होगा। शाम को घर और मंदिरों में 20 लाख दीपों के दीपदान की योजना है। यमुना के सभी 12 घाटों पर भी दीपदान कार्यक्रम होगा। रात्रि को दीपावली मनाई गयीं और प्रसाद वितरण होगा। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मथुरा महानगर की बैठक में सोमवार को अयोध्या के दिव्य मंदिर में हो रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महानगर में मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। मंदिरों में अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.