• Tue. Jul 7th, 2026

कथावाचक देवकीनंदन के दो भाई समेत 12 पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट, गारमेंट्स कंपनी के मालिक ने लगाए आरोप

ByVijay Singhal

Jan 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमीन के मामले में वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन के दो भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर जैंत पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कथावाचक के भाई पर कंपनी की जमीन को हड़पने और अवैध धनराशि मांगने का आरोप लगाया है। आगरा के शमसाबाद रोड स्थित महादेव नगर निवासी राहुल शर्मा नई दिल्ली की चाहत गारमेंट्स कंपनी की मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे जमीन के केयरटेकर हैं। बीते दिनों उन्होंने सीजेएम न्यायालय प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा है कि तीन नवंबर, 2023 को कमल शर्मा, सत्तो पहलवान आदि ने राहुल व कंपनी कर्मियों के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत अधिकारियों से की, जिस पर उपरोक्त रंजिश मानने लगे थे। आरोप लगाया कि 15 दिसंबर,2023 को कथावाचक देवकीनंदन के भाई विजय शर्मा व श्याम सुंदर शर्मा निवासी राधापुरम एस्टेट गणेसरा, कमल शर्मा, विकास नगर कालोनी, मथुरा, सत्तो पहलवान निवासी बाजना, गजेंद्र, बनवारी पहलवान, हरिओम चार-पांच साथियों के साथ कंपनी की जगह में बने कार्यालय पर आ धमके। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए राहुल शर्मा, कंपनी के कर्मचारी, चौकीदार प्रदीप व महेश के साथ मारपीट कर दी। कर्मियों की कनपटी पर तमंचा तान दिए। यह धमकी दी कि वे कथावाचक देवकीनंदन  के भाई हैं और वे उनके लिए काम करते हैं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। प्रार्थना पत्र में राहुल ने कहा है कि आरोपित कंपनी की जगह को जबरन कब्जाना चाहते हैं, साथ ही अवैध पैसों की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर हत्या कराने की धमकी का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, विजय शर्मा का कहना है कि उन्होंने 16 जनवरी को राहुल शर्मा, मधुर और सुमित मित्तल आदि के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन लोगों से भूमि का एग्रीमेंट किया गया। कुछ जमीन इन्होंने बेची, जिसका 33 करोड़ रुपये दिया। लेकिन बाकी जमीन देने से मुकर गए। वहां कराई गई बाउंड्री भी तोड़ दी। हमारे मुकदमा दर्ज कराने के बाद उस पार्टी ने मुकदमा दर्ज कराया। बेबुनियाद आरोप लगाए गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.