• Wed. Jul 8th, 2026

कोसीकलां में भट्ठे पर कार्यरत मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या

ByVijay Singhal

Jan 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के विशंभरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर ने संदिग्ध हालात में झोंपड़ी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव नरेनी बरूआ, थाना नरेनी जनपद बांदा निवासी नीलू (35) पुत्र रामोतार दो महीने पहले पत्नी और दो बच्चों के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। वहीं झोंपड़ी में रहता था। शुक्रवार शाम सात बजे मजदूरी का काम खत्म कर नीलू बाजार जाने की कहकर निकला था, इसके बाद वह कब वापस लौटा इसकी परिजनों को जानकारी नहीं हुई। शनिवार सुबह जब खोजबीन की गई तो वह झोंपड़ी के पीछे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.