• Wed. Jul 8th, 2026

मथुरा। छाता पुलिस ने बंद मकान में जुआ खेलते तीन पकड़े

ByVijay Singhal

Jan 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता पुलिस ने गोवर्धन रोड स्थित एक बंद पड़े मकान से तीन लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी सिंह के अनुसार शुक्रवार रात्रि लगभग 11:30 बजे बंद पड़े एक मकान से सतवीर सिंह पुत्र लखी, भारती पुत्र तेजपाल, भोला पुत्र रामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सतवीर के कब्जे से 49500 रुपये नकद और 200 ग्राम नशीला पाउडर, भारती से 49000 रुपये नकद और 225 ग्राम नशीला पाउडर तथा भोला से 50000 रुपए नकद और 225 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। छापा मरने गई टीम में कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी सिंह एसआई राजकुमार, एसआई सुधीर सिंह शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.